PM Suraj Portal Loan

PM Suraj Portal Registration, Login, Apply Loan & Check Status

देश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को देखते हुए भारत सरकार ने एक पोर्टल लॉन्च किया है। जिसका नाम PM Suraj Portal है। यह पोर्टल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मार्च 2024 में लॉन्च किया गया। इस पोर्टल के जरिए SC, ST, OBC और सफाई कर्मचारी समुदाय के लोगों 15 लाख रुपये तक का Business loan दिया जाएगा। इस पोर्टल का उद्देश्य आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए कुछ वित्तीय सहायता देना है। इस लेख में हम PM Suraj Portal Loan के बारे में विस्तार से जानेंगे।

PM Suraj Portal Loan क्या है?

PM Suraj Portal Loan यह पोर्टल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च, 2024 को लॉन्च किया था। इस पोर्टल के तहत, देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (SC, ST, OBC), या सफाई कर्मचारियों को ₹15 लाख तक का लोन उपलब्ध कराना है, जो अपना खुद का बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पैसों की तंगी के कारण नहीं कर पा रहे हैं।

Overview of PM Suraj Portal Loan

Descriptions Details
Portal namePM Suraj Portal
Launched byMinistry of Social Justice and Empowerment
Launched yearMarch 2024
PurposeProviding loans to economically weaker sections
BenefitsLoans are available at low interest rates
Beneficiary communitySC, ST, OBC and Safai Karamchari community
Official websitepmsuraj.dosje.gov.in 

PM Suraj Loan Portal Loan के उद्देश्य

  • इस पोर्टल के माध्यम से SC, OBC और सफाई कर्मचारियों के लिए अलग-अलग स्कीम के तहत क्रेडिट सहायता (लोन) लेने के लिए एक देश के लिए एक प्लेटफॉर्म लाना।
  • इस पोर्टल के जरिए देश में Entrepreneurship को बढ़ावा देना है। 
  • लोन योजना के माध्यम से देश में पात्र व्यक्तियों को अपना Business शुरू करने में मदद करना है। 
  • वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थियों तक पहुंचना जिससे भ्रष्टाचार कम हो।
  • देश में रोज़गार पैदा करना 

पीएम सूरज पोर्टल के फायदे

  • इस पोर्टल के माध्यम से बिना बिचौलियों के योजना का लाभ मिलता है। 
  • SC, OBC, सफाई कर्मचारियों और वंचित समुदायों के लोगों को Business शुरू करने के लिए प्रेरणा मिलती है। 
  • इसके माध्यम से बहुत कम ब्याज दरों पर लोन लोन उपलब्ध होता है। 
  • लोन की पूरी राशि लाभारती के Bank Account में दी जाती है। 
  • इस पोर्टल के जरिए विभिन्न मंत्रालयों की योजनओं के लिए भी आवेदन कर सकते है। 
  • सफाई कर्मचारी को मुफ्त इलाज देने के लिए आयुष्मान हेल्थ कार्ड दिया जाता है।

Eligibility Criteria for PM सूरज पोर्टल

अगर आप PM Suraj Portal के माध्यम से योजना में आवेदन करना चाहते है, तो आपको इसका Eligibility criteria को पूरा करना होगा। हमने नीचे विस्तार से इसका Eligibility criteria लिखा है। 

  • सबसे पहले आवेदक भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए। 
  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। 
  • इसमें केवल SC, ST, OBC और सफाई कर्मी समुदाय के लोग ही आवेदन कर सकते है। 
  • आवेदक के पास Business को शुरू करने के लिए एक स्पष्ट योजना होनी चाहिए। 
  • आवेदक की सालाना इनकम सरकार द्वारा तय लिमिट के अंदर होनी चाहिए।
  • आवेदक का नाम किसी भी सरकारी या गैर-सरकारी लोन लिस्ट में शामिल नहीं होना चाहिए।
  • केवल व्यापारिक उद्देश्य के लिए लोन दिया जाएगा। 
  • आवेदक के पास आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और बैंक खाता जैसे आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।

PM Suraj Portal Loan के लिए जरुरी दस्तावेज़

अगर आप इस पोर्टल के जरिए Business Loan के लिए आवेदन करना चाहते है, तो आप कुछ दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी। आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट हमने नीचे लिखी है।

  • पहचान के लिए (Identity Proof)
    • आधार कार्ड 
    • पैन कार्ड 
    • वोटर आईडी
  • पता प्रमाण (Address Proof)
    • राशन कार्ड
    • बिजली का बिल
    • निवास प्रमाण पत्र
    • आधार कार्ड 
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
    • SC / ST / OBC प्रमाण पत्र
    • सफाई कर्मचारियों के लिए संबंधित विभाग का प्रमाण पत्र
  • आय का प्रमाण (Income Certificate)
    • आय प्रमाण पत्र 
    • सरकार द्वारा तय इनकम लिमिट के अंदर होना चाहिए
  • बैंक दस्तावेज़ (Bank Documents)
    • बैंक पासबुक की कॉपी
    • 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
    • बैंक खाता आवेदनकर्ता के नाम होना जरूरी
  • व्यवसाय से जुड़े दस्तावेज (Business Related Documents) 
    • लोन के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट/बिज़नेस प्लान।
    • यदि व्यवसाय पहले से चल रहा है तो उसका पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • फोटो (Photo)
    • आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी ( Mobile Number or Email Id)
    • आधार से लिंक मोबाइल नंबर 
    • ईमेल आईडी

Registration Process in PM Suraj Portal Loan

अगर आप PM Suraj Portal Loan के लिए पोर्टल में Registration करना चाहते है, तो नीचे दिए गए steps को फॉलो करें। 

  • सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • अब रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आपके सामने Registration form ओपन हो जाएगा। 
  • यहाँ अपना नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर दर्ज करें। 
  • मांगी गई सभी जानकारी सही दर्ज करें। 
  • अब अपना पासवर्ड बनाएं। 
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद submit बटन पर क्लिक करें। 
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। 
  • OTP दर्ज करके verify करें।

इन सभी steps को पूरा करने के बाद आप सफलतापूर्वक पोर्टल में रजिस्टर हो जाएंगे।

PM Suraj Portal Loan Login

नीचे दिए गए steps को फॉलो करके आसानी से Login करें। 

  • सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • होमपेज में “Login” बटन पर क्लिक करें। 
  • यहाँ अपना यूजरनाम और पासवर्ड दर्ज करें। 
  • कैप्चा कोड दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करें।

PM Suraj Portal Loan Apply Online

अगर आप इस पोर्टल के माध्यम से अपने Business loan के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए गए steps को फॉलो करें। 

  • सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। 
  • अब User Id और Password से Login करें। 
  • Login डैशबोर्ड में आने के बाद “Apply for Loan” पर क्लिक करें। 
  • अब आपके सामने “Application Form” आ जाएगा। 
  • यहाँ आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी। 
  • यहाँ आपकी व्यक्तिगत, व्यवसाय से जुड़ी जानकारी सही दर्ज करें।  
  • अब आपसे कुछ दस्तावेज़ मांगे जाएंगे। 
  • मांगे गए दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें। 
  • अब अंत में Submit पर क्लिक करके फॉर्म सबमिट करें।

PM Suraj Portal Loan Status Check

अगर आपने इस योजना में Apply किया है और आप उसका स्टेटस देखना चाहते है तो नीचे दिए गए steps को फॉलो करें। 

  • सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट पर आने के बाद स्टेटस लिंक पर क्लिक करें। 
  • यहाँ अपना “Application Number” दर्ज करें। 
  • अब अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करें। 
  • अब आपका “Application Status” आपकी स्क्रीन पर शो हो जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. PM Suraj Portal Loan क्या है?

यह प्रधानमंत्री द्वारा लॉन्च किया गया पोर्टल है जिसकी मदद से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को अपना व्यापार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। 

2. PM Suraj Portal Full Form क्या है?

इसका फुल फॉर्म प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण है।

3. यह पोर्टल किसके द्वारा लॉन्च किया गया?

यह पोर्टल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया।

4. PM Suraj Portal Loan का लाभ किसको मिलता है?

इसका लाभ SC/ST/OBC वर्गों और सफाई कमचारियों को मिलेगा। 

5. इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट कोनसी है?

इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट pmsuraj.dosje.gov.in/login है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top